CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कई महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. मंत्रालय में सुबह 11 बजे से शाम 5 तक कई बैठकों में शामिल होंगे. सुबह 11.30 बजे उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे. दोपहर 12.15 बजे श्रम विभाग की बैठक लेंगे. इसके बाद दोपहर 3.30 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे. वहीं मुख्यमंत्री दोपहर 4 बजे कार्यालनीय कार्य करेंगे. शाम 5.25 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.

विशेष सत्र जनता के धन की बर्बादी : दीपक बैज

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, 30 अप्रैल को सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच से घोषणा की है कि हम कांग्रेस की निंदा करने के लिए विशेष सत्र बुलाएंगे. हालांकि राजभवन ने सत्र का कारण महत्वपूर्ण शासकीय कार्य बताया है, लेकिन मुख्यमंत्री ने जो कारण बताया है, यदि वह सही है तो यह जनता के धन की बर्बादी है. जिस विषय पर लोकसभा में चर्चा हो चुकी है, उस पर विधानसभा में कैसे चर्चा की जा सकती है? यह संसद की अवमानना भी है. विधानसभा के साथ निगमों, पालिकाओं में भी चर्चा करने विशेष आमसभा बुलाई गई है, भाजपा अपने राजनैतिक एजेंडे के लिए संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है.

श्रीनगर दौरे से वापस लौटेंगे उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज तीन दिवसीय श्रीनगर दौरे से वापस छत्तीसगढ़ लौटेंगे. आज शाम 6:10 बजे डीसीएम साव रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वह केंद्रीय खेल मंत्रालय के खेल चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए दौरे पर थे. इस शिविर में देशभर के खेल मंत्री शिविर में शामिल हुए. इस दौरान खेल नीति को लेकर व्यापक चर्चा हुई.

रायपुर में आज के कार्यक्रम

सम्मान समारोह व टॉक शो

संगठन- माहेश्वरी महिला समिति गोपाल मंदिर

स्थान- महेश छात्रावास जी.ई. रोड

समय शाम 4 बजे से.