Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update : दुर्ग. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 28 अप्रैल को दुर्ग और भिलाई जिले के प्रवास पर रहेंगे. जानकारी के अनुसार राज्यपाल सुबह 10.30 लोक भवन रायपुर से दुर्ग के लिए रवाना होंगे. सुबह 11.15 बजे दुर्ग पहुंचकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बैठक हॉल में आयोजित ब्लॉक समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1.15 को भिलाई निवास के लिए प्रस्थान करेंगे. राज्यपाल शाम 4.45 बजे रूंगटा इंटरनेशनल स्किल यूनिवर्सिटी भिलाई के लिए निकलेंगे और शाम 5 बजे संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘सच हुए सपने में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद राज्यपाल शाम 6 बजे लोक भवन रायपुर के लिए रवाना होंगे.
दुर्ग निगम में विशेष समान्य सभा की तैयारी
दुर्ग. नगर निगम दुर्ग में आगामी दिनों में विशेष समान्य सभा बुलाए जाने की तैयारी की जा रही है. इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने सभापति श्याम शर्मा से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को समान्य सभा बुलाए जाने की चर्चा हो रही है. सभापति को दिए ज्ञापन में उन्होंने शहर में हो रहे जल संकट, कचरा निष्पादन और शक्ति नगर तालाब के विषय में चर्चा कराने की मांग की.

जर्जर शौचालय की दीवार गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत
अंबागढ़ चौकी. अंबागढ़ चौकी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बाघनारा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. गांव के बच्चे पारंपरिक ग्रामीण खेल डंडा-पिचरंगा खेल रहे थे. इसी दौरान खेल स्थल के पास स्थित एक पुराने और जर्जर शौचालय की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई, जिसकी चपेट में दो बच्चे आ गए. हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
बताया जा रहा है कि जर्जर शौचालय की दीवार ढहने से ओमेन्द्र नुरेसिया पिता भीम राज उम्र लगभग 10 वर्ष निवासी ग्राम बाघनारा के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस हादसे में हर्ष सलामे पिता हेमलाल सलामे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी करने वाला मैनेजर निलंबित
राजनांदगांव. जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अंतगर्गत आने वाली शाखा मेढ़ा में पदस्थ प्रबंधक सुखदास केसरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किये जाने की जानकारी मिली है. उन पर कार्यालय परिसर के भीतर शराबखोरी किये जाने का गंभीर आरोप लगा है.
जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की मेढ़ा शाखा में पदस्थ शाखा प्रबंधक सुखदास केसरी कार्यालय परिसर के भीतर शराब का सेवन कर रहे थे. इस आशय का एक फोटो वायरल हुआ था, जिसकी जानकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तक पहुंची तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लिया है. बताया गया है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैंक कर्मचारी सेवा नियम के अनुसार कार्यालय स्थल पर शराब सेवन करना एक गंभीर कदाचार के साथ-साथ अनुशासन का उल्लंघन है. इससे बैंक की छवि और कार्य संस्कृति भी प्रभावित होती है. शिकायत को देखते हुए केसरी को निलंबित कर प्रधान कार्यालय राजनांदगांव में संलग्न कर दिया गया है और मेढ़ा शाखा का सभी प्रकार के प्रभार सहायक प्रबंधक रविन्द्र कुमार साहू को सौपे जाने की जानकारी मिली है. इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुधीर सोनी ने बताया कि शिकायत पर सुखदास केसरी को निलंबित किया गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

