कुंदन कुमार, पटना। बिहार के भागलपुर में कल मंगलवार (28 अप्रैल) को नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे बिहार प्रशासन को झकझोर कर रख दिया था। वहीं, अब पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी रामधनी यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपराध के खिलाफ सख्त और साफ संदेश भी देने का काम किया है। वहीं, अब इस घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।
भुगतना पड़ेगा खामियाजा- श्रवण कुमार
सुल्तानगंज में हुए शूटआउट और भागलपुर एनकाउंटर पर जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि, हमारे लिए दुखद घटना और चिंता का विषय है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, लेकिन इस तरह के कृत करने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। कानून को हाथ में लेने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी। कानून के साथ खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है। उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
बिहार या अपराध छोड़ दें अपराधी- संजय सरावगी
वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि, बिहार में अपराधी या तो बिहार छोड़ दे या अपराध करना छोड़ दे, नहीं तो बहुत ही बुरा अंजाम होगा। आपने देखा सुल्तानगंज के हमारे अधिकारी को हत्या की गई। पुलिस ने बारह घंटे के अंदर उसका एनकाउंटर कर दिया। अपराधी समझ लें कि बिहार में कानून का राज है।
दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर कही ये बात
वहीं, दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या को लेकर भी संजय सरावगी ने बड़ा बयान दिया और कहा कि, इस मामले में भी कार्रवाई हो रही है। तेजस्वी इसको देश भर का मुद्दा बनाना चाहते हैं, जो कि गलत है।
बंगाल में आज दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है। इसपर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, बंगाल में परिवर्तन की लहर है। लोग लंबी लाइन में खड़ा होकर अपना मत दे रहे हैं। ममता सरकार का इस बार जाना तय है। वो क्या कहेंगी? जनता ने सब कुछ साफ कर दिया है। बंगाल में बीजेपी की सरकार बन रही है।
मांझी का तेजस्वी पर बड़ा हमला
भागलपुर में हुए एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- “सम्राट” की पराक्रमी सेना के सामने तो सिकंदर महान ने घुटने टेक दिए थें। तेजस्वी यादव गैंग के लोगों की क्या हैसियत। खैर अब तो मैं यही कहूंगा, ये नया बिहार है, यहां गोली का जवाब तोप से दिया जाएगा। वेल डन भागलपुर पुलिस। मांझी का यह पोस्ट तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला है, जो इस घटना को लेकर बिहार सरकार पर लगातार हमलावर थे।
ये भी पढ़ें- Bhagalpur Encounter: सरकारी अफसर के मुख्य हत्यारे का खात्मा होने के बाद CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

