Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (2 मई 2026) की खबरों में दिल्ली में जज ने लगाई फांसी; DDA Master Plan-2041: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा शहरी दर्जा; MCD के सभी वार्डों में जनगणना 2027 का आगाज;  DTC का ‘जलदूत’ अभियान शुरू प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में जज ने लगाई फांसी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक जज ने सुसाइड कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में रहने वाले जज अमन कुमार शर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जज ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. मौके से सुसाइड नोट मिलने की भी सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

पढ़े पूरी खबर……

2. DDA Master Plan-2041: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा शहरी दर्जा

 दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के मास्टर प्लान-2041 के तहत, दिल्ली के 48 गांवों को जल्द ही शहरी दर्जा मिल सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया को लेकर सरकारी कार्यवाही शुरू हो चुकी है और विभिन्न विभागों की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शुक्रवार को इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि “उन्होंने इस प्रस्ताव को अग्रिम स्वीकृति दे दी है।” अब इस प्रस्ताव को दिल्ली नगर निगम के सदन में लाया जाएगा, जहां अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इन गांवों को शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर……

3. MCD के सभी वार्डों में जनगणना 2027 का आगाज

राष्ट्रीय जनगणना 2027 के तहत शुक्रवार से स्व-गणना यानी खुद से जानकारी देने की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले ही दिन अपनी ऑनलाइन गणना पूरी करके नागरिकों के सामने उदाहरण पेश किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया को अत्यंत सरल और सुरक्षित बताया। उन्होंने कहा, “यह प्रक्रिया बहुत ही सहज और सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत है। इसे कोई भी नागरिक अपने घर से ऑनलाइन पूरा कर सकता है।” मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सुनिश्चित करें कि उनकी जानकारी सही और पूरी तरह से अपडेट हो।

पढ़े पूरी खबर……

4.  DTC का ‘जलदूत’ अभियान शुरू

 राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने ‘जलदूत’ अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत शहर के 23 प्रमुख बस टर्मिनलों पर यात्रियों और राहगीरों को मुफ्त पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।राज्य सरकार द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह अभियान दिल्ली सरकार के ‘हीट एक्शन प्लान 2025’ के तहत चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत तैनात जलदूत यात्रियों को आरओ (RO) का शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाव किया जा सके।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली में मेट्रो-आरआरटीएस स्टेशनों के 500 मीटर दायरे में किफायती आवास का विकासः दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के उपाध्यक्ष एन. सरवण कुमार ने हाल ही में ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति के तहत होने वाले किफायती आवास विकास की योजना के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। इस नीति के माध्यम से दिल्ली के मेट्रो और नमो भारत (आरआरटीएस) स्टेशनों के दोनों ओर बेहतर किफायती आवास विकसित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य शहरी परिदृश्य को बदलना और सतत विकास को बढ़ावा देना है। है। टीओडी नीति के अंतर्गत, मेट्रो और आरआरटीएस स्टेशनों के आसपास के इलाकों में लोगों के रहने के लिए अच्छे, सस्ते और सुलभ आवास उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे लोग सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग कर सकें। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को दिया नया निर्देशः दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने राजधानी के सभी निजी, गैर-सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों को आदेश दिया है कि वे हर महीने फीस (स्कूल शुल्क) वसूलें। निदेशालय ने यह निर्देश 30 अप्रैल को जारी करते हुए स्पष्ट किया कि अगर विद्यालय इस आदेश का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निदेशालय के अनुसार, यह कदम अभिभावकों से मिली शिकायतों के बाद उठाया गया है, जिनमें आरोप लगाया गया था कि कुछ स्कूल उन्हें द्विमासिक, त्रैमासिक या अन्य अग्रिम आधार पर शुल्क का भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे परिवारों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ पड़ रहा है। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m