पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा से तीन लोगों को चुनाव के बाद मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अतिबुर रहमान, हबीब शेख और हबीब मुल्ला के रूप में हुई है, जो फाल्टा से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबी सहयोगी हैं। पश्चिम बंगाल के फलता में चुनाव आयोग ने TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबियों के खिलाफ FIR का आदेश दिया है.
आयोग ने पुलिस को भी हालात काबू करने और आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, अन्यथा संबंधित थाने के OC के खिलाफ भी कार्रवाई होगी.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फलता में टीएमसी नेताओं की धमकी के बाद चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है. फलता से तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान के ‘करीबियों’ के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. चुनाव आयोग ने कहा कि अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. यह साफ कर दिया गया है कि पुलिस को इलाके में हालात काबू में करने होंगे. आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पंचायत प्रधान इसराफुल चकदर और उसके साथी सुजाउद्दीन शेख के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि तृणमूल से जुड़े बदमाश इलाके में BJP समर्थक माने जाने वाले लोगों के घर-घर जाकर उन्हें धमका रहे हैं. इस घटना में जहांगीर के करीबी माने जाने वाले इसराफुल चोकड़ा का नाम सामने आया है. गांव के कुछ लोगों का आरोप लगाया कि धमकियां उसी के नेतृत्व में दी जा रही हैं.
चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि पुलिस इलाके में हालात को कंट्रोल में लाए. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. नहीं तो, संबंधित थाने के OC के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
फलता में शुक्रवार से ही तनाव है. फलता के हाशिमनगर में BJP कार्यकर्ताओं की पिटाई के आरोपों को लेकर माहौल गरमा गया था. शनिवार को भी इसी इलाके में तनाव फैला था. हाशिमनगर इलाके के रहने वालों के एक ग्रुप, जिसमें BJP कार्यकर्ता भी शामिल थे, ने आरोप लगाया कि उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया.
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो तृणमूल पंचायत प्रधान की लीडरशिप में कुछ लोगों ने हमला कर दिया. बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मारपीट की गई. इसके विरोध में, गांववालों के एक ग्रुप ने शुक्रवार को भी नेशनल हाईवे जाम कर दिया था.
डायमंड हार्बर पुलिस डिस्ट्रिक्ट के पुलिस इंस्पेक्टर अजयपाल शर्मा हालात को कंट्रोल करने के लिए मौके पर गए. प्रोटेस्ट करने वालों ने स्टेट पुलिस के रोल पर आरोप लगाए हैं. एक प्रोटेस्टर के मुताबिक, “उन्हें घर पर पीटा गया है. उन्हें धमकाया जा रहा है. इतना ही नहीं, उन्हें घर छोड़ने की भी धमकी दी गई है. हम इसराफुल की गिरफ्तारी चाहते हैं, लेकिन स्टेट पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

