भुवनेश्वर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद महामेघवाहन ऐरा खारबेल स्वाईं के खिलाफ जारी निलंबन आदेश को वापस ले लिया है। वे भाजपा के टिकट पर बालेश्वर (Balasore) निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार (1998, 1999 और 2004) लोकसभा सांसद चुने गए थे। साल 2009 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाई थी। 2019 में वह फिर से भाजपा में शामिल हुए और कंधमाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा, हालांकि वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

स्वाईं के निलंबन की मुख्य वजह 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण को लेकर उपजा विवाद था। स्वाईं बालेश्वर सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने स्वतंत्र (Independent) उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया।

पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण भाजपा ने स्वाईं को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया था। अब निलंबन वापस लिए जाने के बाद पूर्व सांसद खारबेल स्वाईं फिर से आधिकारिक तौर पर भाजपा का हिस्सा बन गए हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें