राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ मोहन कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री चेतन्य कश्यप ने लिए निर्णय की जानकारी मीडिया को दी। 9 से 13 जून तक इंदौर में ब्रिक्स का सम्मेलन होगा, जिसमें 21 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये सम्मेलन कृषि कल्याण वर्ष को लेकर आयोजित किया जा रहा हैं।
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कृषि के क्षेत्र में उन्नयन और अच्छे बीजों के साथ ही टेक्नोलॉजी के बेहतर उपयोग पर चर्चा की जाएगी। श्रमिकों के लिए श्रम स्टार रेटिंग का नवाचार एमपी सरकार ने किया हैं। श्रम स्टार रेटिंग का एक फॉर्मूला बनाया हैं।

राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी झालमुड़ी

सीएम ने भाजपा को बंगाल असम पुडुचेरी में ऐतिहासिक सफलता मिलने पर पीएम मोदी का विशेष धन्यवाद जताया। मंत्रिमंडल ने झालमुड़ी खाकर खुशियां मनाई। राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी झालमुड़ी। गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया लगातार जारी हैं। 40 प्रतिशत किसानों का गेहूं खरीदा जा चुका हैं। मध्यम और बडे किसानों का भी गेहूं लगातार खरीदा जा रहा हैं। गेंहू उपार्जन का कार्य सफलता पूर्वक चल रहा है। अभी तक 41लाख MT गेंहू उपार्जित किया जा चुका है, इसका 6520 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है। 14 लाख 70 हजार किसानों का बुकिंग हुआ है। जलूद (खरगोन) में इंदौर नगर निगम के लिए सोलर प्लांट लगाया गया है, ग्रीन बांड भी इसके लिए जारी किए।

38555 करोड़ रु के विकास कार्यो को कैबिनेट की मंजूरी

पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर कैबिनेट में चर्चा हुई। दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन के लिए 2442 करोड़ के प्रावधान को मिली मंजूरी। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की तर्ज पर मप्र व्यापार कल्याण बोर्ड का होगा गठन। अध्यक्ष सीएम मोहन यादव होंगे। 8 विभागों के अलावा अशासकीय सदस्य भी बोर्ड में शामिल होंगे। जिला स्तर पर बोर्ड का गठन कर सदस्यों को शामिल किया जाएगा। 38555 करोड़ रु के विकास कार्यो को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। इलेक्ट्रॉनिक कलस्टर भोपाल के समीप बनाया जा रहा है इसके लिए 1295 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m