अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार विवाहिता रवि (36) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ जैसे-तैसे घंटों जद्दोजहद करने के बाद शांत कराया और जाम खुलवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘समाप्तवादी पार्टी’ के ‘अध्यक्ष जी’ हार की…पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर तंज, जानिए आखिर ऐसा क्या कह दिया?

बता दें कि घटना सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर-सकलडीहा तिराहे पर उस वक्त घटी, जब रवि नाम की महिला अपने भाई के साथ बाइक से सकलडीहा बाजार से कपड़ा खरीदकर घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान चंदौली की तरफ से चहनियां की ओर जा रही गिट्टी लदी ओवरलोड हाइवा ने उसे रौंद दिया. इससे विवाहिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर जाम कर दिया.

इसे भी पढ़ें- ‘योजनाओं को जनता तक पहुंचाना जरूरी…’, CM योगी ने सहारनपुर में कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, कहा- 2017 के बाद स्थिति पूरी तरह बदली

वहीं जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भूपेंद्र निषाद पुलिस बल के साथ पहुंचे और घंटों मशक्कत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने हाइवा को भी जब्त कर लिया है. फरार हाइवा चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.