शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने भाई (नाबालिग के मामा) के साथ मिलकर अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग बेटी की दुपट्टे से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते पुलिस को मिली सूचना ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
विवाह और प्रेम संबंधों को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस जांच के अनुसार, मृतका की सगाई ‘आशु’ नाम के युवक से तय की गई थी और मां उस पर शादी का दबाव बना रही थी। हालांकि, नाबालिग ‘राजा’ नाम के युवक से प्रेम करती थी और उससे ही शादी करना चाहती थी। घटना वाले दिन मां ने बेटी के पास राजा की तस्वीर देख ली, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मां कमला और मामा विजय राय ने गुस्से में आकर दुपट्टे से नाबालिग का गला घोंट दिया।
कुत्ते ने कराई ऐसी लड़ाई कि पहुंच गया मामला थानेः चाची पर ईंट चली, भतीजे को उसी कुत्ते ने काटा
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
हत्या के बाद आरोपी नाबालिग को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों ने पुलिस और रिश्तेदारों को गुमराह करने के लिए नाबालिग की मौत की वजह बीमारी बताई। वे बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे।
पीएम रिपोर्ट से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (PM) कराया। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि होते ही पुलिस का शक गहरा गया। पिपलानी पुलिस ने जब मां कमला और मामा विजय राय को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हत्या के आरोपी मां-मामा का कैमरे पर का कबूलनामा
मां बोली- बेटी गंदा-गंदा बोलती थी गुस्से में दुपट्टे से गला दबाया। मामा बोले -इज्जत चली जाए तो फिर क्या रह जाता है। हत्या के बाद भी मां-मामा को पछतावा नहीं होने का दावा। मां-मामा के बयानों से ऑनर किलिंग का एंगल सामने आया। 17 साल की बेटी की हत्या के बाद मां-मामा के बयानों ने मामला गंभीर बनाया। इज्जत के नाम पर हत्या का आरोप है। पिपलानी पुलिस की जांच जारी है।
जलप्रलय के बीच मौसम विभाग की चेतावनी! कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


