अतीश दीपंकर, भागलपुर। जिले के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के पास मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। मिट्टी में दफन शव की पहचान मोहम्म सलमान के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मोहम्मद सलमान उर्फ फेकू और मोहम्मद सारिक उर्फ मोनू के रूप में हुई है।

पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद में हत्या

पुलिस के अनुसार पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बीते 19 सितंबर को मोहम्मद सलमान की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को मिट्टी में दफना दिया गया था। हालांकि 22 सितंबर को जमीन से दुर्गंध आने की सूचना मिलने के बाद ईशाकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध जगह की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से शव बरामद हुआ।

हत्या में इस्तेमाल खंती और कुदाल बरामद

घटना को लेकर एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और दोनों आरोपियों तक पहुंचीं और उन्हें मोहम्मद सलामन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक कुल्हाड़ी, दो खंती और एक कुदाल भी बरामद की है। सीटी एसपी अतूलेश झा ने बताया कि, फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे विनय कुमार, सम्राट-तेजस्वी की बैठक में नाम पर बनी सहमति