चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपनी कथित वीडियो को लेकर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा है कि विपक्षी दल उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी और एडिटेड वीडियो का सहारा ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस पंजाब में अपनी राजनीतिक पकड़ खो चुके हैं, इसलिए अब वे सोशल मीडिया के जरिए झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो में उनके चलने और खड़े होने के अंदाज को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
लोगों ने कहा फर्जी है विडियो
इसके साथ ही मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उन्हें देश-विदेश से सैकड़ों फोन कॉल और संदेश मिले हैं, जिनमें लोगों ने वीडियो को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच फोरेंसिक लैब से करवाई गई थी और रिपोर्ट में भी इसे नकली बताया गया है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अब इस मामले में कुछ लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां उन्हें राजनीतिक और धार्मिक तौर पर निशाना बनाने की कोशिश कर रही हैं।
अकाली दल पर साधा निशाना गुरुद्वारों के बाहर कथित तौर पर लगाए गए बहिष्कार के पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए CM मान ने अकाली दल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब पहले कई मामलों में सार्वजनिक रूप से स्वीकारोक्ति की गई थी, तब किसी ने बहिष्कार की बात नहीं की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जनता के भरोसे के साथ काम कर रहे हैं और ऐसे आरोपों से उनकी सरकार के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
- IIT बॉम्बे: निलंबित प्रोफेसर डूला को छुट्टी पर भेजा, जांच के लिए 10 लोगों का पैनल बना, साहिल के पिता ने गिरफ़्तारी पर उठाए सवाल
- डीजे पर फूटा लोगों का गुस्सा, राजधानी के इस इलाके में गणेश विसर्जन झांकी पर प्रतिबंध के लगे पोस्टर…
- ‘ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग को हाईजैक किया…,’ EC पर खुलासे को लेकर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली-हरियाणा चुनाव रद्द करने की मांग
- दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा गहरा दबाव: मौसम विभाग ने पूरे राज्य में जारी किया हाई अलर्ट, स्कूल बंद, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी : 8 आरोपियों पर चार्जशीट, वकीलों ने ट्रस्ट पदाधिकारियों पर FIR की उठाई मांग



