पानीपत: मशहूर WWE रेसलर द ग्रेट खली शनिवार शाम सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। पानीपत टोल प्लाजा के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार एक इनोवा से टकरा गई। हादसे में खली को किसी तरह की चोट नहीं आई, हालांकि उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक, द ग्रेट खली पंजाब से सोनीपत की ओर जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास आगे चल रही इनोवा कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते खली की फॉर्च्यूनर चला रहे ड्राइवर को भी अचानक ब्रेक लगाना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में खली समेत किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी।
खली की टीम के सदस्य अनिल शर्मा ने बताया कि हादसा मामूली था और किसी को चोट नहीं आई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मौके पर छोड़ने के बाद खली के लिए दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की गई, जिससे वह आगे सोनीपत के लिए रवाना हो गए।
WWE में खली की अलग पहचान
द ग्रेट खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है और वह हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। WWE में भारतीय रेसलिंग का चेहरा बनने वाले खली ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई। अपने रेसलिंग करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े WWE सुपरस्टार्स के साथ मुकाबले किए और भारत में प्रोफेशनल रेसलिंग की लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
- हरियाणा: 44.91 लाख लोगों को SIR नोटिस, 9 अक्टूबर तक दस्तावेज देने का आखिरी मौका, 3.15 लाख मामले अब भी लंबित; चुनाव आयोग का विशेष अभियान शुरू, पढ़ें पूरी जानकारी
- CG Morning News : CM साय GenNext कार्यक्रम में होंगे शामिल… बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे सुखदेव… महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त आज होगी जारी
- Morning News Brief: पीएम मोदी बोले- मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं; पुलिस ने दूसरी बार राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया
- MP WEATHER UPDATE: चक्रवात-ट्रफ के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में बरसेंगे बादल, जानें कब साफ होगा आसमान
- हरियाणा में फिर बदला मौसम, पंचकूला में ओलावृष्टि; 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

