शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बार फिर लव जिहाद और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 24 वर्षीय करोंद क्षेत्र की एक युवती ने छोला थाने में आरोपी फैजान (पुत्र रमजान) के खिलाफ बलात्कार, धमकी, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने बलात्कार के मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि धर्मांतरण के एंगल की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

READ MORE: राजधानी में बक्से में मिला महिला का शव: पत्थर बांधकर पानी टैंक में डुबाया था, हत्या या आत्महत्या ? जांच पड़ताल जारी

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2022 में फेसबुक पर आरोपी ने खुद को ‘राकेश कुशवाह’ बताकर दोस्ती की। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार और शारीरिक संबंधों में बदल गई। कुछ समय बाद महिला को पता चला कि आरोपी का असली नाम फैजान है, जो हिंदू नाम से खुद को छिपाकर संपर्क कर रहा था। जब महिला ने फैजान से दूरी बनाई, तो आरोपी ने अपने भाई यूनुस के जरिए उसे जान से मारने की धमकियां दीं। पीड़िता ने यूनुस के खिलाफ पहले भी छोला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फैजान उस समय हत्या के एक अन्य मामले में जेल में था और दिसंबर 2025 में जेल से रिहा होने के बाद फिर से महिला से संपर्क करने लगा।

READ MORE: जबलपुर में सरेराह पुलिसकर्मी की पिटाई: पत्नी के साथ अवैध संबंध का दावा, पति-साले ने बीच सड़क की धुनाई; देखें वीडियो

पीड़िता के इनकार करने पर फैजान ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं और जबरन बलात्कार किया। 10 फरवरी 2026 को जब फैजान महिला को जबरन कहीं ले जा रहा था, तो जेल रोड पर एक होटल के पास दुकानदारों की मदद से वह बच निकली। इसके बाद बजरंग दल के सदस्यों की सहायता से महिला थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत की।

पुलिस ने आरोपी फैजान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी), 354 और अन्य संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर भी मदद की अपील की है और कहा है कि आरोपी ने लगातार ब्लैकमेल किया। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m