संदीप शर्मा, विदिशा। विदिशा जिले की ग्यारसपुर तहसील के ग्राम मनोरा में भगवान जगन्नाथ की करीब 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रथयात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। सुबह 5 बजे भगवान का रथ मंदिर से रवाना हुआ। रथयात्रा और तीन दिवसीय मेले में करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए, 35 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और ड्रोन से भी लगातार निगरानी रखी गई।

READ MORE: सरकारी अमला फेल, अब कॉलेज सुधारेंगे आंगनबाड़ियों की हालत! महिला बाल विकास ने उच्च शिक्षा विभाग को लिखा पत्र

सुबह से ही मनोरा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान जगन्नाथ के रथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित दूर-दराज से श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे। जयकारों और भक्ति गीतों के बीच रथयात्रा पूरे श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर से करीब 200 मीटर पहले खेतों में पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। वहीं सागर मार्ग पर यातायात को डायवर्ट कर सुचारु व्यवस्था बनाई गई। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा तथा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी गई।

करीब 300 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। तीन दिवसीय रथयात्रा और मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m