चीन के कब्जे वाले तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार (22 अक्तूबर) को 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत और 32 लोग घायल हुए हैं. नागकू क्षेत्र में 339 से अधिक घर ढह गए हैं और बड़े पैमाने पर राहत-बचाव अभियान जारी है. शिन्हुआ ने स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के हवाले से बताया कि गुरुवार रात को भूकंप का केंद्र नागकु क्षेत्र के बाकेन काउंटी में था.

 भूकंप का केंद्र जमीन के 173 km नीचे था. इस बीच प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम जारी है. भूकंप से सैकड़ों मकान धवस्‍त हो गए। 1600 बचावकर्मी राहत कार्यों में लगे हुए हैं.

चीन के तिब्बत क्षेत्र में 7.0 तीव्रता के भूकंप से 16 लोगों की मौत हो गई और 46 घायल हो गए. भूकंप से प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग की बचाव टीमें मौके पर काम कर रही हैं. विस्थापित लोगों के रहने के लिए टेंट भी लगाए जा रहे हैं.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 10:33 बजे आया. इसका केंद्र नागकू शहर से 191 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में स्थित था.

तिब्बत के नागकु (Nagqu) शहर का आधिकारिक मीडिया और सूचना विभाग कार्यालय के अनुसार भूकंप से 339 मकान और बीस से ज्‍यादा पशुघर नष्‍ट हो गए। नागकु शहर में संचार सेवाएं बाधित हुई है, और रेल अधिकारियों ने ऐहतियात के तौर पर रेल सेवाएं स्‍थगित कर दी है.

यह भूकंप ऐसे समय आया है, जब कुछ हफ्ते पहले नेपाल-चीन बॉर्डर के पहाड़ी इलाकों में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई थी. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस आपदा में 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, जबकि हजारों लोग लापता हो गए थे.

भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत अभियान तेज कर दिया है. प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए 1,000 प्रीफैब्रिकेटेड मकान, लगभग 3,000 टेंट, फोल्डिंग बेड, टॉर्च और सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक कपड़े भेजे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m