जालंधर। पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य की सभी नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। इन सबके बीच ब्यास नदी लोगों के लिए चिंता का कारण बनती नजर आ रही है। यह चिंता सामान्य नागरिकों के अलावा उन किसानों को भी है जिन्होंने अपनी फसल खेतों पर बोई है। ब्यास नदी में बढ़ते जलस्तर ने अपना रूद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।
बीती रात भी जलस्तर और बढ़ने से किसानों द्वारा दिन भर मेहनत करके दोबारा लगाए गए अस्थायी बांध भी टूटने लगे हैं, जिससे धान की फसल फिर से पानी में डूब गई है। नहर विभाग द्वारा बाढ़ रोकने के लिए लगाए गए स्टड के ऊपर से अब पानी बहने लगा है और अगर ऐसे ही हालात रहे तो 2023 जैसी बाढ़ एक बार फिर धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाएगी।
लोग आए मदद के लिए सामने आपको बता दें कि नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण किसान ट्रैक्टर से मिट्टी लेकर आ रहे है और उससे मेड की तरह पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बाद भी पानी का बहाव और बढ़ता जल स्तर लोगो के लिए संकट बनता नजर आ रहा है।
- बेगूसराय में चौकीदार ने वर्दी पहनकर लगाए गांजे के कश, वीडियो ने मचाया हड़कंप, अब जांच के घेरे में
- CG Crime News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर धमकी देकर वसूले 10 हजार रुपए, आरोपी गिरफ्तार
- एक नहीं दो नहीं, तीन शादियां! पति पर धोखे, मारपीट और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप, एसपी कार्यालय में हंगामा, पीड़िता ने बयां किया दर्द
- पुलिस की सतर्कता से टली बैंक लूट की बड़ी साजिश, आरोपी मौके से हुए फरार, SSP ने की थाना प्रभारी सहित पूरी टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा
- समझदारी से उपयोग करें .. सरकार ने LPG की स्थिति मानी चिंताजनक, उपभोक्ताओं से किया विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान

