सुरेश पांडेय, सिंगरौली। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुरक्षा, स्नेह और भरोसे से भरा एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। त्यौहार के खास मौके पर बैढ़न के विभिन्न स्कूलों से पहुंची छात्राओं ने सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री शियाज के.एम. को तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर इस पावन रिश्ते को और मजबूत किया।
सुरक्षा का मिला मजबूत भरोसा
छात्राओं ने एसपी शियाज के.एम. की कलाई पर रक्षासूत्र बांधते हुए उनके दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना की। इस आत्मीय क्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी सभी छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। कप्तान से मिले इस विश्वास के बाद छात्राओं के चेहरों पर खुशी और सुरक्षा का भाव साफ नजर आया।
राखी, भस्म आरती और सवा लाख लड्डू… रक्षाबंधन पर महाकाल मंदिर में अद्भुत नजारा, देखें तस्वीरें
बेटियों की सुरक्षा सिंगरौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता
इस आयोजन के जरिए सिंगरौली पुलिस ने एक बार फिर समाज में सकारात्मक संदेश दिया है कि बेटियों की सुरक्षा और उनका सम्मान पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। राखी का यह धागा महज एक परंपरा नहीं, बल्कि खाकी पर आम जनता और बेटियों के गहरे विश्वास की डोर बनकर उभरा है।
Raksha Bandhan 2026: एमपी के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की दी बधाई, प्रदेशवासियों से की ये अपील
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


