Raksha Bandhan 2026: आज भाई बहन के प्रेम विश्वास और स्नेह का त्यौहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेगी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मूंगभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बधाई दी हैं।

राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राखी का पर्व, भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह त्योहार हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है। हमें भाई-बहन के पवित्र प्रेम, पारिवारिक समरसता और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देता है। उन्होंने रक्षाबंधन के माध्यम से भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा के प्रति सम्मान और प्रगति के भाव को आत्मसात करने और मातृशक्ति के सम्मान, सहयोग और सशक्तिकरण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: 28 अगस्त महाकाल भस्म आरती: रक्षाबंधन पर दिव्य श्रृंगार, बाबा महाकालेश्वर को सबसे पहले बंधी राखी; सवा लाख लड्डुओं का महाभोग

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास और भारतीय संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है। राज्य सरकार ने बहनों की सुरक्षा और आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए लाड़ली बहना सहित अनेक योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने रक्षाबंधन पर भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और महिला सशक्तिकरण का संकल्प लेने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर टूटी सालों पुरानी परंपरा: नई इलेक्ट्रिक बसें आने के बाद भी महिलाओं को नहीं मिलेगी मुफ्त सफर की सौगात

शुभ मुहूर्त

श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त सुबह शुरू होकर 28 अगस्त सुबह समाप्त होगी। राखी बांधने का मुख्य शुभ समय सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक रहेगा। लाभ मुहूर्त 7:33 से 9:10 बजे और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 9:10 से 9:48 बजे तक रहेगा। सुबह संभव न होने पर दोपहर 12:23 से 2 बजे तक भी राखी बांधी जा सकती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m