लंदन से अमेरिका के शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की एक ट्रांसअटलांटिक फ्लाइट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब फ्लाइट कुछ ही मिनटों में 28000 फीट का गोता खा गई. इस दौरान विमान ने 7700 इमरजेंसी कोड एक्टिव किया. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान आयरलैंड के ऊपर करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई तक आया था. फ्लाइट BA295 स्थानीय समयानुसार सुबह 11.50 बजे हीथ्रो टर्मिनल 5 से उड़ान भरी थी.
फ्लाईदुबई केस जैसी स्थिति ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में हुई है. एटीसी को एक इमरजेंसी कोड मिला और फ्लाइट कुछ ही मिनट में 28 हजार फीट नीचे आ गई.
फ्लाईदुबई केस अभी ठीक से लोग भूले भी नहीं थे लोग कि कुछ ऐसा ही वाक्या ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में आ रहा है. लंदन से शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 को उड़ान के दौरान इमरजेंसी की स्थिति का सामना करना पड़ा. आयरलैंड के ऊपर से गुजरते हुए यह लगभग 37,000 फीट की ऊंचाई से नीचे आकर करीब 9,000 फीट की पर आ गया.
उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद विमान करीब 37,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच चुका था. इसी दौरान विमान में अचानक एक परिचालन संबंधी समस्या सामने आई. उस समय विमान आयरलैंड के ऊपर उड़ान भर रहा था. यह उड़ान करीब 8 घंटे 40 मिनट की निर्धारित यात्रा थी.
विमान की ओर से ट्रांसपोंडर पर 7700 कोड जारी किया गया. विमान में उड़ान के दौरान यह सामान्य आपात स्थिति का संकेत होता है. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान की दिशा अब लंदन की तरफ है और उसे वापस डायवर्ट किया जा रहा है. इससे संकेत मिलता है कि शिकागो जाने वाली इस उड़ान को बीच रास्ते में ही रद्द कर वापस लंदन भेजा जा रहा है और इसकी सुरक्षित या इमरजेंसी लैंडिंग का प्रोसेस जारी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

