BJP ने पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. कुछ महीने पहले TMC से इस्तीफा देने वाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक को BJP ने राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है. अगर दूसरे शब्दों में कहा जाए तो उन्हें TMC से बगावत करने का इनाम मिला है. इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की TMC ने राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया था.
एक्ट्रेस कोयल मल्लिक एक बार फिर पश्चिम बंगाल की सियासत में चर्चा के केंद्र में हैं. श्चिम बंगाल की एक प्रसिद्ध बंगाली फिल्म अभिनेत्री और राजनेता हैं जो TMC राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी.
भाजपा ने बंगाल में राज्यसभा उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुईं अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. कोयल मल्लिक को राज्यसभा भेजा जाएगा. रविवार को भाजपा ने इस अफवाह पर अपनी मुहर लगा दी. इस बार भाजपा ने उन्हें उनकी खाली हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है.
कोयल मल्लिक इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर इसी साल राज्यसभा सदस्य बनी थीं, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की TMC ने राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया था. उन्होंने 6 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी.
कोयल मल्लिक बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता रंजीत मल्लिक और उनकी पत्नी दीपा मल्लिक की बेटी हैं. फिल्मी परिवार से आने वाली कोयल ने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है.
बंगाली एक्ट्रेस ने 2013 में निसपाल सिंह से शादी की. बाद में उन्होंने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से सक्रिय राजनीति में अचानक कदम रखा, जब ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा के लिए टीएमसी उम्मीदवार बनाया. तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सदस्य रहने के दौरान उन्होंने सदन की कार्यवाही में एक दिन भी हिस्सा नहीं लिया था. राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद कोयल मल्लिक भाजपा में शामिल हो गई थीं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

