बठिंडा : बठिंडा से बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार पुलिस ने 400 अज्ञात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्यवाही जेल में बंद दो किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को बठिंडा में किसान संगठनों ने डीसी कार्यालय की तरफ कूच किए जाने के बाद की गई है।
इस दौरान प्रशासन ने मार्च को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर बैरीकेट लगाए थे। बड़ी संख्या में इस दौरान किसान नजर आए।
किसानों के कूच के दौरान बड़ी संख्या मे किसानों ने धावा बोला था। पुलिस ने किसानों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। पुलिस कार्रवाई से नाराज किसानों ने बठिंडा–चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगा दिया।

इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। इस दौरान कई घंटों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। यही कारण है कि इस मामले को लेकर झड़प के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए करीब 400 अज्ञात किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
- अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर अगले 60 दिनों तक धारा 163 लागू, ‘हत्या’ के गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन का फैसला
- Zepto-Blinkit समेत 105 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड: दिवाली से पहले FDA का बड़ा एक्शन
- नक्सलमुक्त बस्तर में पहली बार कई गांवों में मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- अब न हत्या का डर, न जन अदालत का खौफ
- दीपावली के दीयों के बीच पंचायत चुनाव का घमासान: त्योहार को कैसे भुनाने की तैयारी में है बीजेपी?
- दरभंगा में डी इंकलेव सोसाइटी के दो फ्लैटों से 35 लाख की चोरी, जन्मदिन मनाने गई थी फैमिली

