भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में रविवार को मौत का महातांडव मचा. म्यांमार के नामखाम इलाका रविवार 31 मई 2026 को भीषण धमाके से दहल उठा और देखते देखते आस-पास के 100 से ज्यादा घरों को मिट्टी में मिला दिया. इस दिल दहला देने वाली हादसे में 6 बच्चों सहित 55 लोगों की कम से कम दर्दनाक मौत हो चुकी है। जबकि 70 से अधिक लोगों की मलबे में दबे रहने की आशंका व्यक्त किया जा रहा है. म्यांमार का यह इलाका वर्तमान में TNLA के नियंत्रण में है जो म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ जंग लड़ रहे है.

यह घटना चीनी सीमा से करीब 3 किलोमीटर निकट स्थित काउंटुप गांव में हुई. दोपहर के समय हुए धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पूर्वोत्तर म्यांमार का नामखाम इलाका जो चीन की सीमा से महज तीन किलोमीटर दूर पर स्थित है, रविवार को एक इमारत में अचानक एक ऐसा जोरदार विस्फोट हुआ जिसमे कम से कम 55 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी और 100 से ज्यादा घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

नामखाम टाउनशिप के कौंगटुप गांव में स्थित एक इमारत में जहां पर महाधमाका हुआ वहां भारी मात्रा में ‘जैलइग्नाइट’ जैसा संवेदनशील बारूद जमा था. जो खनन कार्यों में इस्तेमाल होता है. जेलिग्नाइट एक शक्तिशाली विस्फोटक होता है. इसका उपयोग माइनिंग ऑपरेशंस और रॉक ब्लास्टिंग में किया जाता है.

जानकारी के अनुसार संडे के शाम तक 46 डेड बॉडी बरामद कर लिए गए थे, जिनमें 6 बच्चे भी शामिल थे. सभी शवों को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया. राहत-बचाव अभियान अभी भी जारी है और दबीं जबान में कहा जा रहा है कि 74 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और पूरे इलाके में मलबा फैल गया. मीडिया के मुताबिक जारी तस्वीरों और वीडियो में धमाके के बाद उठता धुएं का विशाल गुबार और तबाह इमारतें दिखाई दे रही हैं. मौतों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ने की संभावना है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m