पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के तार पूर्व में TMC के साथ रहे कुछ नेताओं के साथ जुड़ रहे है. TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर 30 मई 2026 शनिवार को हुए हमले में गिरफ्तार लोगों का संबंध सोनारपुर की पूर्व TMC विधायक लवली मैत्रा के साथ जुड़ा पाया गया है.

इस खुलासे के साथ राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है और पार्टी के भीतर गहरे मतभेंदों को लेकर कई नए सवाल खड़े हो रहे हैं.

बंगाल पुलिस ने अभिषेक बनर्जी पर हमला करने के आरोप में अभी तक कम से कम पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में तपन माइती, आकाश गयान, निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय, काजल दास और देबाशीष दत्ता का नाम शामिल है. अब हमले के मामले में अब एक नया ट्विस्ट सामने आया है.

गिरफ्तार किए गए कई लोगों का संबंध सोनारपुर की पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा के साथ पाया गया है. राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है कि क्या यह घटना सिर्फ हिंसा का एक अन्य मामला था या फिर पार्टी के भीतर गहरे मतभेंदों की तरफ इशारा करती है.

बंगाल पुलिस के अनुसार आकाश गयान इलाके में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है. उसकी मां ने यह माना है कि वह पार्टी से जुड़ा हुआ था. तपन माइती, निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय , काजल दास और देबाशीष दत्ता विधायक लवली मैत्रा के करीबी माने जाते थे. तपन माइती और आकाश को घटना से जुड़े वीडियो में देखा गया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m