नीलेश भानपुरिया, झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ शहर की सड़कों पर एक तीन पहिया बाइक चलाते हुए एक नाबालिग दिखाई दे रहा है। वीडियो में उसके साथ एक नाबालिग लड़की भी बाइक पर बैठी नजर आ रही है। दोनों बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के सड़क पर चलते दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा के साथ-साथ अन्य राहगीरों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
READ MORE: जहरीला सांप बना भाई-बहन का काल: आराम करते समय दोनों को डंसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बताया जा रहा है कि इन नाबालिग के माता पिता विकलांग है और छोटी मोटी दुकान चलाकर जीवन यापन करते है ऐसे में नाबालिग बच्चे ही उनका सहारा है। सड़क पर इस तरह नाबालिग बच्चे के वाहन चलाने से न सिर्फ उनकी जान को खतरा है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीर भी किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं।
READ MORE: उफनती नदी के पुल को पार करते बही कारः हादसे में शराब कंपनी के कर्मचारी की मौत, 3 लोग बाल- बाल बचे
नाबालिग बच्चे का सड़क पर बेधड़क होकर तीन पहिया बाइक चलाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने यातायात पुलिस के जागरूकता अभियान की प्रभावशीलता पर चर्चा छेड़ दी है। शहर में लगातार नियमों का पालन कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन वायरल वीडियो यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर नाबालिग किस तरह खुलेआम इस प्रकार वाहन चला रहे हैं। ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो जिम्मेदार कौन…? यह सबसे बड़ा सवाल है ?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

