धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उपायुक्त अभिषेक मीणा से मुलाकात कर विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बाजरा, भावांतर योजना, क्षतिपूर्ति पोर्टल, फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के नेता समय सिंह प्रधान ने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक नहीं कराई गई, तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो मजबूर होकर डीसी कार्यालय पर ताला लगाने जैसा कदम उठाना पड़ेगा।
डीसी ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने किसानों की समस्याएं सुनीं और जल्द संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगें उचित हैं और उनके समाधान के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


