काजल, हिसार। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता, हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी और आदमपुर के पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई को हरियाणा भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद आदमपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर फैसले का स्वागत किया और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

सुरेश गोदारा बोले- युवाओं की उम्मीद हैं भव्य बिश्नोई
भाजपा के वरिष्ठ युवा कार्यकर्ता सुरेश गोदारा ‘बॉक्सर’ ने कहा कि भव्य बिश्नोई हरियाणा के युवाओं की उम्मीद हैं। उन्होंने हमेशा युवाओं को संगठन से जोड़ने, कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से काम किया है। उन्होंने कहा कि उनकी संगठन क्षमता, सरल कार्यशैली और सभी को साथ लेकर चलने की सोच के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
नियुक्ति से संगठन को मिलेगी मजबूती
सुरेश गोदारा ने कहा कि भव्य बिश्नोई की नियुक्ति से प्रदेशभर के युवाओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
सुरेश गोदारा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने एक कर्मठ, जुझारू और युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर ओम विष्णु बेनीवाल, मेजर नरषोत्तम, विक्रम ज्याणी, सीताराम सदलपुर, डॉ. सुंदर, विनोद फुरसानी, सुशील गोदारा, राजीव पूनिया, रामनिवास, साधु, दिनेश वकील, संदीप रुघानी, कमल यादव, रोहतास सैन, प्रवीण जाखोद, पवन सावंत, काजला मंडल के महामंत्री सुभाष बेनीवाल, ललित सेतिया, रमेश छींपा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भव्य बिश्नोई को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


