फतेहगढ़ साहिब. पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से एक बार फिर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर बम धमाके होने से सनसनी फैल गई है. गुरुवार की रात करीब 8:55 मिनट में यह धमाके की आवाज आई, लेकिन अब तक यह पता नहीं चला है कि यह धमाका कहां और किस तरह से हुआ है. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को घर के अंदर तक सुनाई दी, वहीं कई घरों के शीशे भी तड़क गए हैं. सवाल यह है कि आखिर यह धमाका कैसे हुआ है पुलिस इसकी जानकारी लेने में जुटी हुई है.
अब एक बार फिर धमाके की आवाज सुनकर लोग डर गए हैं. वहीं, धमाके की आवाज के बाद पुलिस भी कई इलाकों में घूमती नजर आई. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से पूछने पर जवाब मिला कि घबराने की कोई बात नहीं है. धमाका कहां हुआ है, इसकी जांच हो रही है. अगर किसी के पास कोई भी कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं.

वहीं, धमाके की तेज आवाज को लेकर फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी कुलबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से पूरी इलाके की जांच की गई है लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं लग पाया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में अफवाहों से बचें और किसी भी संदेह की स्थिति में जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें.
- प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड: पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव, नाबालिग के चक्कर में जेल काटकर आया था युवक
- T20 World Cup 2026 के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, टीम इंडिया का साथ छोड़ घर वापस लौटे, अगले मैच में खेलना मुश्किल…
- बिहार के 5 जिलों में ईको-टूरिज्म को रफ्तार, विदेशी पक्षियों का दीदार करेंगे पर्यटक, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- चकबरा में शादी में गया था परिवार, पीछे से तीन नकाबपोश चोरों ने खंगाला घर, CCTV में कैद हुई करतूत, लाखों की संपत्ति चोरी
- Sanjay Leela Bhansali को आया हार्ट अटैक, एक दिन पहले ही मनाया है 63वां जन्मदिन


