फरीदाबाद। फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब सेहतपुर–बंसतपुर रोड पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। घटना सूर्यनगर फेज-2 के सामने हुई।
जानकारी के अनुसार, पल्ला निवासी उमेश अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से बाजार से परिवार के लिए आइसक्रीम लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी अचानक बंद हो गई और उसमें से धुआं निकलने लगा।
स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत स्कूटी से उतरकर खुद को सुरक्षित दूरी पर कर लिया। कुछ ही देर में स्कूटी में आग भड़क गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते सतर्कता बरतने से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

