तमिलनाडु के CM सी. जोसेफ ने राज्य के सभी 234 MLA को सरकारी गाड़ी देने का ऐलान कर दिया. CM विजय अपने राज्य की जनता के लिए नई योजनाओं की तरह ही विधानसभा में अपने विधायकों को सरकारी गाड़ी देने की घोषणा की. उन्होंने ने कहा कि इस सुविधा के माध्यम से विधायक अपने क्षेत्रों में लोगों की जरूरतों का ध्यान उचित समय पर दे पाएंगे. प्रस्ताव के तहत तेल और ड्राइवर का मासिक भत्ता भी मिलेगा.

विधानसभा में बोलते हुए विजय ने कहा कि विधायकों को अपने क्षेत्र में लगातार जाना पड़ता है और जनता की जरूरतों पर ध्यान देना होता है.

तमिलनाडु के CM सी. जोसेफ ने राज्य के सभी 234 MLA को यात्रा के लिए नई कारें देने कि घोषणा के साथ ही कहा कि विधायकों को अपने क्षेत्र में लगातार जाना पड़ता है और जनता की जरूरतों पर ध्यान देना होता है. इस फैसले से विधायकों को क्षेत्र में काम करने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी.

जानकारी है कि विजय सरकार ने यह फैसला VCK विधायक जोतिमणि द्वारा विधानसभा में जरूरी लॉजिस्टिक्स और गाड़ियों की मांग उठाए जाने के बाद लिया है. विधायकों की आवाजाही को आसान बनाने और ग्राउंड पर लोगों की जरूरतों को तेजी से पूरा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने सभी विधायकों को नई गाड़ियां देने की योजना बनाई है.

 विजय सरकार विधायकों की गाड़ी और ड्राइवर का खर्च उठाने के लिए हर महीने 75 हजार रुपये और साथ ही प्रत्येक विधायक के कार्यालय में एक सहायक रखने के लिए सरकार 25 हजार रुपये प्रति माह देगी. 

इतना ही नहीं, सरकार ने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत सालाना इलाज सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है. सरकार ने पेरंबालूर में तकरीबन 300 करोड़ रुपये की लागत से 400 बिस्तरों वाले एक बहु-विशेषज्ञ अस्पताल स्थापित कराने की योजना का ऐलान किया है.

सबसे बड़ी ताज्जुब की बात यह है कि DMK डीएमके के एक वरिष्ठ विधायक ने कहा कि पिछली सरकारों ने वित्तीय स्थिति का हवाला देकर ऐसी मांगों को स्वीकार नहीं किया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m