भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में हालिया तनाव के बावजूद नई दिल्ली संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है. बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बताया कि पीएम मोदी चाहते हैं कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा यादगार हो. बांग्लादेश के प्रमुख बिजनेस लीडर्स और कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही.
बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने दोनों देशों से मतभेदों से आगे बढ़कर रिश्तों बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की.
भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का प्रस्तावित भारत दौरा यादगार हो. मंगलवार देर रात ढाका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त ने कहा कि हमें एकजुट होने और आगे बढ़ने की जरूरत है.
उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें पीएम तारिक रहमान को यह बताने के लिए कहा है कि भारत आएंगे तो उनका वैसा ही सम्मानजनक स्वागत होगा जिसके वे हकदार हैं.
तारिक रहमान की 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत यात्रा प्रस्तावित है. हालांकि, शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में खटास के कारण इस यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत दोनों ही देश उम्मीदों से भरे हैं, जहां के युवा मौके, खुशहाली और बेहतर भविष्य की तलाश में हैं. भारतीय उच्चायुक्त ने कहा कि मोदी चाहते हैं कि तारिक रहमान की भारत यात्रा यादगार बने. इस मजबूत संपर्क से दोनों पड़ोसी देशों के लोगों और कारोबारियों को फायदा होगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


