Donald Trump-Kim Jong Un Meting: नॉर्थ कोरिया (North Korea) के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन से मुलाकात के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेताब हैं। डोनाल्ड ट्रंप नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात की तैयारी भी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने अपने अधिकारियों से किम के साथ जल्द बैठक कराने को लेकर चर्चा की है। किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात इस वर्ष नवंबर में हो सकती है। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात ट्रंप की एशिया यात्रा के दौरान चीन के शेनझेन में होने वाली एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन यानी APEC बैठक के आसपास हो सकती है।

ट्रंप और किम की संभावित मुलाकात ऐसे वक्त हो रही है, जब कोरियाई प्रायद्वीप में अमेरिका, दक्षिण कोरिया और नॉर्थ कोरिया के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने हाल ही में दक्षिण कोरिया के साथ होने वाली संयुक्त सैन्य ड्रिल को सीमित करने का निर्देश दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ये सैन्य अभ्यास महंगे हैं और नॉर्थ कोरिया के लिए एक गलत और दुश्मनी के संकेत भेजते हैं। उन्होंने दक्षिण कोरिया की तरफ से ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की जंग में मदद नहीं करने पर भी नाराजगी जताई। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि किम जोंग उन ने उनके हालिया संपर्क का जवाब दिया है। जब उनसे पूछा गया कि किम ने उनकी बातचीत की अपील का जवाब क्यों नहीं दिया, तो ट्रंप ने कहा कि आपको कैसे पता कि उसने जवाब नहीं दिया?” इसके बाद उन्होंने कहा कि हां, उसने जवाब दिया है। उधर, दक्षिण कोरिया ने साफ किया है कि अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास का मकसद नॉर्थ कोरिया पर हमला करना नहीं है।

दोनों नेताओं के बीच अबतक 3 बार हो चुकी है मुलाकात

जून 2018, सिंगापुर समिट: ट्रंप और किम की यह पहली ऐतिहासिक मुलाकात थी। किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति और नॉर्थ कोरिया के नेता के बीच पहली बार आमने-सामने बातचीत हुई थी। दोनों देशों ने कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में काम करने पर सहमति जताई थी।

फरवरी 2019, हनोई समिट: दोनों नेताओं की दूसरी औपचारिक बैठक वियतनाम के हनोई में हुई थी। हालांकि, परमाणु निरस्त्रीकरण और नॉर्थ कोरिया पर लगे प्रतिबंधों में राहत को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन सकी थी। बैठक बिना किसी समझौते के खत्म हो गई थी।

जून 2019, DMZ मुलाकात: अमेरिकी राष्ट्रपति और नॉर्थ कोरिया (North Korea) के सुप्रीम लीडर ने कोरियाई सीमा पर स्थित डिमिलिटराइज्ड जोन यानी DMZ में अचानक मुलाकात की थी। इस दौरान ट्रंप नॉर्थ कोरिया की सीमा में कुछ कदम अंदर जाने वाले पहले मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे। यह मुलाकात काफी प्रतीकात्मक रही और दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत कूटनीति की एक और मिसाल बनी थी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m