अनमोल मिश्रा, सतना। जिले के नागौद थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पैरोल पर बाहर आया एक अपराधी अचानक खूनी खेल खेलने लगा। बारा पत्थर गांव में आरोपी ने दो लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मेयर फंड पर ‘सरकार’ का ब्रेक: नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सभी कमिश्नर को लिखा पत्र,
पैरोल से फरार चल रहा अपराधी चंदन यादव
दरअसल नागौद थाना क्षेत्र के बारा पत्थर गांव में पैरोल से फरार चल रहा अपराधी चंदन यादव अचानक पहुंचा और दो लोगों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
आवारा कुत्तों का आतंक: भोपाल में डॉग लवर्स के खिलाफ सोसाइटी के रहवासियों ने किया प्रदर्शन, खरगोन में
घायल जिला अस्पताल रेफर
घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नागौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

