कमल वर्मा, ग्वालियर। ग्वालियर में तमंचे पर डिस्को कराने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने FIR के बाद 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुलदीप गुर्जर को पुलिस ने भिंड जिले के दंदरौआ धाम गांव से धर दबोचा गया है। लेकिन उससे पुलिस राइफल बरामद नहीं कर सकी है। आरोपी का नाना की तेहरवीं पर बंदूक से हवाई फायरिंग कर युवती से डांस कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लेकर उसे गिरफ्तार कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
READ MORE: इलाज के नाम पर मौत! अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, इंजेक्शन लगाते ही महिला ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा
दअरसल ग्वालियर देहात बेहट थाना क्षेत्र के रहवाली गांव में 22 फरवरी को एक बुजुर्ग की तेरहवीं का कार्यक्रम था। इसमे भिंड जिले के दंदरौआ धाम गांव का रहने वाला कुलदीप गुर्जर भी आया हुआ था। कुलदीप के नाना की तेरहवीं का ही कार्यक्रम था। जिसमे रात के वक्त कुलदीप गुर्जर ने गीत भजन कार्यक्रम में लड़की को रॉयफल की नोक पर नचाया, शोले के गब्बर स्टाइल में कुर्सी पर बैठा कुलदीप रॉयफल से फायरिंग करता रहा तो वही लड़की बसंती की तरह नाचती रही।
READ MORE: छेनी-हथौड़ी से बनी मस्जिद! भोजशाला की ASI रिपोर्ट आई सामने, शिलालेखों को लगाते समय अक्षरों को घिसा-मिटाया गया, मुस्लिम पक्ष ने कही ये बात
कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने इस घटना का लगभग 47 सेकंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जब यह वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी कुलदीप गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। तो भिंड जिले के दंदरौआ धाम गांव में जाकर पुलिस दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वहां नाना की 13वीं पर अति उत्साहित था इसलिए उसने यह घटना की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी कुलदीप को कोर्ट में पेश कर रिमांड ले रही है ताकि उस राइफल के बारे में पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


