सुशीला देवी , गुरुग्राम। नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल (सिकंदरपुर) ने एक आरोपी को अवैध MDMA के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन, निवासी गांव अशोक विहार (एटा, उत्तर प्रदेश) और वर्तमान में गांव रामपुर, सोहना (गुरुग्राम) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को KR Mangalam University के पास से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 15.92 ग्राम MDMA, एक मोबाइल फोन, 1940 रुपये नकद और एक बाइक बरामद की गई।
मामले में थाना शहर सोहना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने एक साथी के कहने पर सोहना से MDMA लेकर गुरुग्राम में सप्लाई करने पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे दबोच लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क की कड़ी जांच में जुटी हुई है।

