निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा नगर में स्थित बैनगंगा नदी को लोगों के द्वारा दूषित किया जा रहा है। बाथरूम और गटर से निकलने वाले पानी को डायरेक्ट नाले में छोड़ा जा रहा है और वही नल का पानी नदी में जाकर मिल रहा है, जिससे नदी पूरी तरीके से दूषित हो रही है।
READ MORE: महाकाल नगरी में सावन की अलौकिक शुरुआत: मंदिर शिखर पर ध्वज थामे दिखे हनुमान जी का स्वरूप, गूंजे जयकारे
स्वच्छता का नारा देने वाली नगर परिषद भी इस मामले में घोर लापरवाही बरत रही है। इस मामले को लेकर नगर परिषद सीएमओ के द्वारा लोगों को सिर्फ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। बता दें कि इस नदी से लाखों लोगों की प्यास बुझती है साथ ही आसपास के क्षेत्र के लाखों किसानों की फसल के लिए यह नदी वरदान है।
READ MORE: NH पर हिट एंड रन की दर्दनाक तस्वीर: बेकाबू वाहन ने 6 से ज्यादा गौवंशों को रौंदा, गौ रक्षकों में भारी आक्रोश
यह नदी सिवनी जिले से बालाघाट और बालाघाट से महाराष्ट्र जाती है। यह गंदा पानी दूसरे जिलों से लेकर दूसरे राज्यों में भी पहुंच रहा है। देखने वाली बात होगी कि नोटिस के अलावा अब नगर परिषद इस नदी को दूषित होने से कैसे बचाती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


