मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रफ्तार के कहर और भीषण सड़क हादसों की दर्दनाक खबरें सामने आई हैं। राजगढ़ में पुल से कार नाले में गिरने से 5 लोगों की जान चली गई, वहीं नरसिंहपुर में काम पर जा रहे तीन मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इसके अलावा उज्जैन जिले के बड़नगर में एक बेकाबू स्कूटी की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका खौफनाक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है।

पुल से अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार

शुभम जायसवाल, राजगढ़। जिले के पचोर-खुजनेर रोड पर भीलखेड़ी जोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से सीधे नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांचों लोगों की मौके पर ही स्थिति बेहद गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू कर सभी को तत्काल खुजनेर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पांचों को मृत घोषित कर दिया।

रेल यात्री ध्यान देंः भुसावल में लैंडस्लाइड से इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 3 दिनों तक निरस्त, कई ट्रेनों

काम पर जा रहे 3 मजदूरों को ट्रक ने कुचला

दीपक कौरव, नरसिंहपुर। जिले के गोटेगांव रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस वक्त हुआ जब पिपासरा गांव के रहने वाले तीन व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर मजदूरी का काम करने जा रहे थे। मृतकों की पहचान प्रहलाद लोधी, प्रकाश लोधी और शिवम ठाकुर (सभी निवासी पिपासरा गांव) रे रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गोटेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

खुले सेप्टिक टैंक में गिरा बच्चाः पिता ने कूदकर बाहर निकाला, इलाज के दौरान 3 साल के मासूम

तेज रफ्तार स्कूटी ने अधेड़ को मारी टक्कर

प्रदीप मालवीय, उज्जैन। जिले के बड़नगर में एक तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। सुबह करीब 6:54 बजे शिवजी चौराहे पर जब अधेड़ सड़क पार कर रहे थे, तभी जल्दबाजी में आ रही स्कूटी सवार युवती ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अधेड़ उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे और युवती भी वाहन समेत गिर पड़ी। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

दतिया उपचुनाव 2026: प्रत्याशी घनश्याम का बड़ा बयान, कांग्रेस के पक्ष में आंधी नहीं सुनामी,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m