इमरान खान, खंडवा। जिले के ओंकारेश्वर में ब्रह्मपुरी पार्किंग में नगर परिषद के अतिक्रमण हटाने के दौरान खुले छोड़े गए एक सेप्टिक टैंक में महाराष्ट्र से आया 3 साल का बच्चा गिर गया। पिता ने तुरंत टैंक में छलांग लगाकर बच्चे को बाहर निकाल लिया। उसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

नागपुर से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे

दरअसल नागपुर निवासी कैलाश उसराठे अपने परिवार के साथ भगवान ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे और ब्रह्मपुरी पार्किंग में बस से उतरने के बाद उनका 3 वर्षीय बेटा आगे की ओर दौड़ पड़ा। अंधेरा होने की वजह से बच्चा रास्ते किनारे बने खुले सेफ्टी टैंक को देख नहीं पाया और सीधे गंदे पानी में जा गिरा। यह देखते ही पिता कैलाश ने बिना एक पल गंवाए टैंक में कूदकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन, फेफड़ों में पानी जाने से हालत नाजुक बन गई और आईसीयू में भर्ती कराया गया था। लेकिन, मासूम ने दम तोड़ दिया।

दतिया उपचुनाव 2026: प्रत्याशी घनश्याम का बड़ा बयान, कांग्रेस के पक्ष में आंधी नहीं सुनामी, भाजपा पर साधा निशाना

नगर परिषद की लापरवाही उजागर

इस हादसे ने ब्रह्मपुरी पार्किंग क्षेत्र में नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी है और अतिक्रमण मुहिम के बाद सेफ्टी टैंक को खुला छोड़ देना श्रद्धालुओं की जान के साथ खिलवाड़ साबित हो रहा है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से खुले पड़े टैंकों को तुरंत ढंकने और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है और आक्रोश जताया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m