दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के मुदई-बेलखेड़ी मार्ग से सामने आए दो डरावने वीडियो ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो दिन पुराने इन वीडियो में लगातार बारिश के दौरान स्कूली बच्चे और बच्चियां पानी से लबालब पुल को पार करते नजर आ रहे हैं। हालात ऐसे कि छोटे बच्चों को उनके परिजन गोद में उठाकर पुल पार कराने को मजबूर हैं, तो स्कूली छात्राएं भी जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से निकल रही हैं।
READ MORE: सनसनीखेज वारदात: ससुराल आए दामाद का नग्न अवस्था में मिला शव, पैरों में मिले मोजे, पुलिस जांच जारी
ग्रामीणों का कहना है कि पुल की ऊंचाई कम होने के कारण थोड़ी बारिश में ही इसके ऊपर पानी बहने लगता है। यह पुल कई गांवों को जोड़ता है और बारिश के मौसम में ग्रामीणों के लिए बड़ा खतरा बन जाता है। अब वायरल वीडियो के बाद सवाल है—आखिर जिम्मेदारों की नजर इस खतरे पर कब पड़ेगी? क्या वे किसी बड़े हादसों का इंतजार कर रहे हैं ?
READ MORE: लापरवाही की हद: सागर में कार की बोनट पर बच्ची को बैठाकर दौड़ाई गाड़ी, वीडियो हुआ वायरल
दरअसल इन दिनों पूरे मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश का दौर जारी है, ऐसे में नदी-नाले और पुल पुलिया में लबालब पानी होने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वे अपनी जान को जोखिम में डाल कर पुल भी पार करने से नहीं घबराते।
वीडियो लिंक पर देखें
https://twitter.com/lalluram_news/status/2091815956666564675/video/1
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

