आशुतोष दिवेदी, रीवा। समाज में उपेक्षित और बेसहारा जिंदगी जी रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की मदद के लिए रीवा के युवाओं ने संवेदनशील पहल शुरू की है। धनम पाण्डेय, प्रशांत झा, नयन विश्वकर्मा और बहार सहित युवाओं ने आगे बढ़कर ऐसे लोगों की मदद और देखभाल का जिम्मा उठाया।
अक्सर सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थानों पर नजर आने वाले इन लोगों को समाज की उपेक्षा और तिरस्कार का सामना करना पड़ता है। ऐसे में युवाओं की यह पहल मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश कर रही है।
READ MORE: आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में धांधलीः योग्यता सूची नजरअंदाज कर पांचवें नंबर की उम्मीदवार को दी नियुक्ति
युवाओं का कहना है कि थोड़ी सी संवेदनशीलता, सम्मान और मदद किसी जरूरतमंद की जिंदगी बदल सकती है। इस पहल के जरिए उन्होंने समाज के लोगों से भी मानसिक रूप से अस्वस्थ और बेसहारा लोगों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने और यथासंभव सहयोग करने की अपील की है।
रीवा के इन युवाओं की पहल ने यह संदेश दिया है कि समाज में बदलाव सिर्फ बड़े प्रयासों से नहीं, बल्कि इंसानियत के छोटे-छोटे कदमों से भी शुरू होता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



