ओडिशा के उदितनगर के जगन्नाथ मंदिर में एक चोर के चोरी करने की घटना CCTV कैमरों में कैद हो गया है. चोर ने पूजा करने की एक अनोखी विधि अपनाई है. पूजा करने की यह अनोखी विधि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. चोरी के इस नायाब तरीके के CCTV फुटेज में देखकर लोग हैरान हैं. मामला है ओडिशा के राउरकेला शहर के जगन्नाथ मंदिर का है जहां एक चोर ने चोरी करने से पहले भगवान को प्रणाम किया, फिर उसके बाद मंदिर में रखी दानपेटी को लेकर फरार हो गया.

मंदिर प्रशासन के अनुसार मुख्य दानपेटी लंबे समय से नहीं खोली गई थी, जिससे अनुमान है कि उस दानपेटी में नकदी रुपये पैसें ज्यादा होने की संभावना है.

ओडिशा के राउरकेला शहर से चोरी की एक ऐसी अजीबोगरीब वारदात सामने आई है, जहां जगन्नाथ मंदिर में रखी दो दानपेटियों को एक चोर ने तोड़ने की कोशिश की और मुख्य दानपेटी को तोड़कर उसमे से नकदी रुपये पैसें चुराकर नौ दो ग्यारह हो गया. चोरी करने से पहले आरोपी भगवान जगन्नाथ के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करता दिखा. फिर उसके बाद दानपेटी के पास पहुंचकर पूरी घटना को अंजाम दिया.

मंदिर समिति के अनुसार दानपेटी लंबे समय से नहीं खुली थी और उसके अंदर बहुत ज्यादा रुपये पैसें ज्यादा होने की संभावना है. चोर ने गर्भगृह की ओर जाने वाले दरवाजे को नुकसान पहुंचाकर वहां रखी दूसरी दानपेटी से भी पैसे चुरा लिए. चोर ने मंदिर के भीतर और बाहर रखी दोनों दानपेटियों को अपना निशाना बनाया. यह सारी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई.

घटना का पता चलते ही मंदिर प्रबंधन ने उदितनगर थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी, फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है और घटना के हर पहलू को जांचने में जुटी है. दानपेटियां टूटी हुई हालत से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें पूरी वारदात साफ-साफ देखने को मिली.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m