Rohit Sharma never lost IPL final: आईपीएल 2008 में शुरू हुआ था. तब से लेकर अब तक 18 साल हो चुके हैं. 28 मार्च से 19वां सीजन शुरू होगा. इस लीग के इतिहास में कई खिलाड़ी आए और गए, लेकिन एक ऐसा धुरंधर है, जिसने न सिर्फ 5 खिताब जीते, बल्कि रनों की बारिश करके कई रिकॉर्ड भी बनाए. यह वही खिलाड़ी है, जो अगर फाइनल में पहुंच गया, तो ट्रॉफी जीतकर ही दम लेता है. वह कभी भी फाइनल में मात नहीं खाया. अब एक बार फिर वह इस लीग के इतिहास में जलवा दिखाने को बेताब और बेकरार है. यहां जिस धुरंधर की बात हो रही है, वह मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जो इस बार 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते दिखेंगे.
रोहित शर्मा 2008 से ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का हिस्सा हैं. इस लीग की चकाचौंध में जहां विराट कोहली जैसे दिग्गज सिर्फ एक ट्रॉफी जीत पाए, वह भी 18 साल के बाद, वहीं रोहित शर्मा ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसे तोड़ना नामुमकिन सा लगता है. रोहित के नाम इस लीग के इतिहास में एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड है, जो उन्हें फाइनल का लकी चार्म बनाता है.
आखिर क्या है ये धांसू रिकॉर्ड?
जिस रिकॉर्ड की यहां बात हो रही है, वह यह है कि रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 6 बार खिताबी जंग (Final) में कदम रखा और हर बार चैंपियन बनकर मैदान से बाहर निकले. मतलब उनका फाइनल में जीत का रिकॉर्ड 100% रहा है. रोहित ने एक बार बतौर खिलाड़ी, जबकि 5 दफा बतौर कप्तान फाइनल खेला और जीता भी.
रोहित शर्मा ने 2009 में जीता था पहला खिताब, बनाए हैं 7076 रन
रोहित शर्मा 2009 के सीजन में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे. यह टीम एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में चैंपियन बनी थी. फिर रोहित ने मुंबई के लिए बतौर कप्तान 5 बार ट्रॉफी उठाई. अपने आईपीएल करियर में रोहित 272 मैच खेलकर 7046 रन बना चुके हैं. 2017 और 2019 के फाइनल में रोहित ने कमाल की कप्तानी की थी. एमआई ने 1 रन से खिताब जीता था. इस लीग में 6 फाइनल खेल चुके रोहित के पास सबसे ज्यादा बार फाइनल में ‘कभी न हारने’ का तमगा है.
रोहित शर्मा ने आईपीएल में कब-कब फाइनल खेले और खिताब जीते?
2009 – डेक्कन चार्जर्स के लिए खिलाड़ी के तौर पर पहला खिताब जीता (आरसीबी को हराया)
2013 – मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में अपना दूसरा खिताब जीता (सीएसके को हराया)
2015 – मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में अपना तीसरा खिताब जीता (सीएसके को हराया)
2017 – मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में अपना चौथा खिताब जीता (आरपीएस को हराया)
2019 – मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में अपना पांचवां खिताब जीता (सीएसके को हराया)
2020 – मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में अपना छठा खिताब जीता (दिल्ली कैपिटल्स को हराया)
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

