पानीपत। कहावत है ‘इश्क में इंसान कुछ भी कर गुजरता है’ मगर प्यार को पाने के लिए इतना नीचे गिर जाए कि अपनी आंखों के सामने अपनी बच्ची की असमियत पर आंच आ जाए, यह कतई सही नहीं। ऐसा ही कुछ हुआ पानीपत की एक महिला के साथ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समालखा की एक शादीशुदा महिला पति के ड्यूटी चले जाने के बाद अपने चार बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। नशेड़ी प्रेमी की नीयत उस समय उसकी 6 साल की बेटी पर डोल गई जब वह बाथरूम में थी। प्रेमी ने बेटी को बेड टच किया तो मासूम के विरोध करने पर दरिंदे ने उसके होठ और हाथ को बीडी से दाग दिया। मासूम बच्ची ने अपनी मां को आप बीती बताई, कुछ एक्शन लेने की बजाय मां ने बेटी को समझाते हुए कहा कि कोई बात नहीं … अंकल है।
इस हैवानियत भरी बात का खुलासा तब हुआ जब महिला के पति ने अपनी पत्नी और बच्चों के गुमशुदगी की शिकायत समालखा थाना में दर्ज कराई। अपनी शिकायत में उसने बताया कि गत 10 जुलाई को उसके ड्यूटी पर जाने के बाद उसकी पत्नी अपने प्रेमी चस्कू गुर्जर संग घर से 5 तोले सोने के जेवर, 65 हजार रुपए नकदी और चारों बच्चों को लेकर चली गई। कई दिन तलाश के बाद पट्टीकल्याणा की लोकेशन मिली जिस पर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई।
पुलिस ने पट्टीकल्याणा स्थित चस्कू गुर्जर के घर पर छापा मारा तो पुलिस को देखकर चस्कू और महिला फरार हो गए, जबकि चारों बच्चों को बरामद कर पिता के सुपुर्द कर दिया गया। घर लौटने के बाद बच्चे डरे-सहमे रहने लगे। पिता के पूछने पर उन्होंने बताया कि चस्कू रोज शराब पीकर आता था, मारपीट करता था और जबरन घर का काम करवाता था। बच्चों के अनुसार 12 जुलाई को महिला के बाथरूम में होने के दौरान चस्कू 6 वर्षीय बच्ची को दूसरे कमरे में ले गया। वहां उसने बैड टच किया और विरोध करने पर जलती बीड़ी से बच्ची के होंठ हाथ दागे।

बच्चों ने जब इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी तो मां ने भी इसे अनदेखा करते हुए कहा कि कोई बात नहीं, अंकल है। समालखा थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी चस्कू गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें

