रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के मनुरिया गांव निवासी रवि अहिरवार  हाथ में विहार के भरत तिवारी का पोस्टर लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचा। पीड़ित युवक ने गौरिहार थाना पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की और ‘पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

READ MORE: राम मंदिर के चोरों को बाबा बागेश्वर ने बताया पापी, धीरेंद्र शास्त्री बोले- भगवान खुद उन्हें महादंड देंगे

रवि अहिरवार का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते उसके खिलाफ गौरिहार थाने में झूठा मामला दर्ज किया गया है। उसने राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के भाई और स्थानीय नेताओं पर साजिश के तहत फर्जी केस में फंसाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने एसपी से गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m