संजय वाणी, आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में युवक कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। नीट पेपर लीक, बेरोजगारी, भर्ती घोटाला और बढ़ती महंगाई को लेकर सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं युवक कांग्रेस ने इस दौरान कई मांगें भी की है।

आलीराजपुर में रविवार को युवक कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया। जिलेभर के युवा NEET पेपर लीक, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों और बढ़ती महंगाई के विरोध में मोर्चा खोला। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी सीबी सिंह चौहान और जिला अध्यक्ष पुष्पराज रावत पटेल के नेतृत्व में युवा कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें: ‘ईंट का जवाब पत्थर से’, राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर सियासत, जीतू पटवारी ने बीजेपी को दी खुली चेतावनी

पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाकर अंदर जाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने युवाओं को रोजगार, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और पेपर लीक मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m