प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को संबोधित किया. भारत की विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए “सप्तधारा” या “सप्त शक्ति” का मंत्र दिया. आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर जमकर निशाना साधा. सौरभ भारद्वाज ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी के दिए हुए भाषण पर तंज कसते हुए कहा है कि अब कुछ भी नया सुनने को नहीं मिलता और वही पुरानी बातें बार-बार दोहराई जाती हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों को लेकर राजनीतिक हलकों और जनता के बीच अलग-अलग दृष्टिकोण है. आलोचकों का मानना है कि उनके संबोधनों में बार बार एक ही बात सुनने को मिलता है.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम साल में 365 दिनों में 200 बार भाषण देते हैं और 200 बार जनता को उनका भाषण सुनवाया जाता है. अब ऐसा लगने लगा है कि उनकी भाषणों को सुनकर बोरियत होने लगी है.
सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान टेलीप्रॉम्प्टर में आई कथित दिक्कत को लेकर भी सवाल उठाए और इसे साजिश तक बताया. उनके भाषण के अंदर कोई ऐसी बात, कोई ऐसा स्पार्क, कोई ऐसी बात नहीं है, एक फैक्टर नहीं रह गया कि उनकी बात सुनी जाए.
सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर को लेकर कहा कि अब प्रधानमंत्री जी को रिटायर हो जाना चाहिए था. अरविंद केजरीवाल के उस ट्वीट का भी उन्होंने जिक्र किया, जिसमें प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान एक जगह रुकने को लेकर सवाल उठाया गया था.
वहीं, दूसरी तरफ समर्थकों का मानना है कि ‘विकसित भारत 2047’ जैसे बड़े और दीर्घकालिक लक्ष्यों को देश के सामने बार-बार रखना जरूरी होता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


