आज पूरा भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर J&K के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बख्शी स्टेडियम में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली. CM ने देश के अमर बलिदानियों को नमन किया. CM उमर अब्दुल्ला ने अपने संबोधन में कहा कि PoJK के वर्तमान हालात यह साबित करते हैं कि 80 साल पहले हमारे नेताओं और पूर्वजों का फैसला बिल्कुल सही था. भारत में विलय को सही फैसला बताते हुए PoK पर चिंता जताई है.

उन्होंने अपना भाषण उर्दू कवि इकबाल की प्रसिद्ध पंक्तियों ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’ से शुरू किया. सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आज हम उन सभी को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण दिए.

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने दादा शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का जिक्र करते हुए इनके संघर्ष का महत्व बताया और श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 नहीं हटी होती तो स्थिति कुछ और हो सकती थी. 

जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे लोगों ने बहादुरी से कबायली हमलावरों से लड़ाई लड़ी. आज PoK की स्थिति को देखकर मुझे लगता है कि 80 साल पहले हमारे पूर्वजों ने जो फैसला लिया था, वह सही था.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि LoC के उस पार का इलाका आज भी जम्मू-कश्मीर का ही हिस्सा माना जाता है. उमर अब्दुल्ला का यह बयान ऐसे संवेदनशील समय में आया है जब PoJK में बीते कई महीनों से पाकिस्तानी हुकूमत और सुरक्षा बलों की ज्यादतियों के खिलाफ जनता सड़कों पर है.

उमर अब्दुल्ला ने मांग जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा (Statehood) और छीने गए संवैधानिक अधिकार व विशेष गारंटियां वापस दिलाने की मांग पर जोर दिया. अब्दुल्ला ने कहा जिस भारत के लिए शहीदों 80 साल पहले लड़ाई लड़ी और अपनी जान दी. वह पूरी दुनिया में सबसे बेहतर है, हम उसी के बुलबुले हैं, यह हमारा गुलदस्ता है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m