मोहाली. ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के पंजाब और चंडीगढ़ स्थित दफ्तरों में चल रही ED की कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोर्चा खोल दिया है. बड़ी संख्या में
आप कार्यकर्ता यहां हल्लाबोल कर नाराजगी व्यक्त करते नजर आ रहे हैं. बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मोहाली स्थित PUDA भवन पहुंचे और ED की कार्रवाई का विरोध किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई. विरोध के दौरान जोरदार नारेबाजी भी हुई है.
प्रदर्शन के दौरान कुछ AAP कार्यकर्ताओं ने भवन के बाहर लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए और अंदर जाने की कोशिश की. कार्यकर्ताओं की सख्त को देखते हुए बड़ी संख्या में कर्मी वहां तैनात थे. उन्होंने स्थिति को देखते हुए हालात को संभाला और कार्यकताओं को मौके पर शांत करने की कोशिश की.
आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि एड की इस तरह की लगातार छापे मार करवाई एक राजनीतिक षड्यंत्र है जो पंजाब में आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है लेकिन इसका कोई भी असर पार्टी के अच्छे कामों में नहीं होगा बल्कि जनता खुद इस बात को समझ रही है कि भाजपा केंद्र में बैठकर ED के जरिए बेवजह दबाव बनाने की कोशिश कर रही है.
पंजाब सरकार भी पहुंची हाइकोर्ट
ED की कार्रवाई के बीच पंजाब सरकार ने बुधवार देर रात पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया. सरकार ने मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की. इसके बाद हाईकोर्ट ने ED की तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की निगरानी के लिए वारंट ऑफिसर नियुक्त किया है.हाईकोर्ट ने वारंट ऑफिसर को किसी भी समय छापेमारी वाली जगहों का निरीक्षण करने और गुरुवार दोपहर 2 बजे तक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं. रिपोर्टों के मुताबिक वारंट ऑफिसर ने गुरुवार तड़के गमाडाकार्यालय का निरीक्षण भी किया.
- पटना में JEE छात्र की मौत, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली बॉडी, त्योहार में घर जाने से कर दिया था मना
- कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा : 5 लोगों की मौत, करीब 35 लोग घायल
- दिग्गज नेता का चौंकाने वाला कदम: बंशीधर भगत बोले- ‘अब नहीं लड़ूंगा विधानसभा चुनाव’, फिर किसे मिलेगी विरासत?
- SIR के बाद अब SSR से जुड़ेगा नाम, 71 हजार वोटर की हुई वापसी, फूंक फूंक कदम रख रहा चुनाव आयोग, हर कदम पर कांग्रेस की नजर
- ‘भारत छोड़ो’ नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे Imran Khan, CJP प्रोटेस्ट से जुड़ा है मामला

