अमृतसर. 1984 सिख विरोधी दंगों के मामले के दोषी कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने गए भाजपा के तीन सांसदों को लेकर पंजाब में नाराजगी बढ़ती जा रही है. इस मामले पर आप ने सूबे के लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और बठिंडा में आक्रामक विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालयों को घेरने का प्रयास किया.
इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को हाथी गेट पर राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर रोष प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में इस दौरान कार्यकर्ता उपस्थित थे और अपनी नाराजगी व्यक्त किए. प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया.
हलका सेंट्रल के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार की मृत्यु पर भाजपा के तीन सांसदों का शोक सभा में पहुंचना कई सवाल खड़े करता है. सज्जन कुमार को सिखों के कत्लेआम से जुड़े मामले में दोषी ठहराया गया था और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, ऐसे में भाजपा नेताओं का उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करने पहुंचना पार्टी के रुख पर सवाल खड़े करता है.
सीखो के विरोध में खड़ी है भाजपा
इस दौरान विरोध करते कार्यकर्ताओं ने भाजपा से सवाल किया कि पार्टी सिखों के साथ खड़ी है या उनके विरोध में. उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर सिखों की हत्या और परिवारों को उजाड़ने के आरोप लगे हैं, उनके संबंध में भाजपा को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि समय-समय पर भाजपा का पंजाब विरोधी चेहरा सामने आता रहा है. यह पंजाब में लिए सोचने वाली बात है.
लुधियाना में कार्यकर्ता के साथ झड़प
लुधियाना में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की ओर से लगाए गए सुरक्षा घेरे को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारी दाना मंडी स्थित भाजपा कार्यालय की ओर कूच करने लगे, जिन्हें रोकने के दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
जब प्रदर्शनकारी दफ्तर के करीब पहुंचे, तो वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता भी आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच जोरदार नारेबाजी और तनातनी का माहौल बन गया. कुछ के बीच में धक्कामुक्की भी देखने को मिली, हालांकि पुलिस ने समय रहते भाजपा कार्यकर्ताओं को परिसर के अंदर ही सीमित रखकर किसी बड़े टकराव को टाल दिया.
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

