पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर AAP ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.इसी कड़ी में पार्टी की ओर से कल दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में कई लोगों के शामिल होने की संभावना है. इस बैठक में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत AAP की शीर्ष लीडरशिप शामिल होगी. अनुमान है कि चुनाव से उड़ी कई रणनीति इसमें बनाई जा सकती है.
बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा करना है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची 15 नवंबर से पहले जारी कर सकती है. हालांकि, उम्मीदवारों की सूची जारी होने को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि दिल्ली में होने वाली इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. इसके साथ ही चुनाव प्रबंधन और पार्टी की आगामी रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है. बैठक को पंजाब में चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. पंजाब पार्टी में स्थिति को लेकर चर्चा होगी इसके साथ ही यह भी देखा जायेगा कि पार्टी में किन अहम बिंदुओं में काम करना है.
पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं. हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 16 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है. ऐसे में सामान्य तौर पर फरवरी-मार्च 2027 में चुनाव होने की संभावना है. यही कारण है कि पंजाब में लगातार सभी राजनीतिक पार्टियां अपने एजेंडा तैयार कर रही है और मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं.

फिलहाल, सभी की नजरें AAP की दिल्ली में होने वाली बैठक पर टिकी हैं. अब देखना होगा कि पार्टी उम्मीदवारों के चयन को लेकर क्या फैसला लेती है और पहली सूची कब जारी करती है.
- दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, हाईकोर्ट ने अनुमति देने से किया इनकार
- UP MLC Election Results: नतीजों के बाद केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का पहला बयान, सपा पर कसा तंज
- पंजाब चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव! केजरीवाल-भगवंत मान की अहम बैठक, 15 नवंबर से पहले आएगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट?
- मुख्यमंत्री धामी जी बताएं कि…विधानसभा सत्र स्थगित होने पर भड़के गणेश गोदियाल, सरकार को खरी-खोटी सुनाते हुए दिया बड़ा बयान
- CJP ने विपक्ष की 1 नवंबर की रैली को दिया समर्थन, INDIA ब्लॉक से गठबंधन के भी संकेत

