Abhijeet Dipke Serious Allegations On BJP: कॉकरोच जनता पार्टी या सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। अभिजीत दिपके ने बीजेपी पर धमकाने, युवाओं व शिक्षा की अनदेखी करने और केवल सत्ता चाहने का आरोप लगाया है। अभिजीत दिपके ने कहा कि मुझे बीजेपी में शामिल होने की धमकी मिली है। ऐसे नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है।
उन्होंने कहा कि आश्चर्य है कि पीएम मोदी और अमित शाह के पोते के उम्र का हूं मैं और वो मुझसे इतना डर गए कि धमकी देने पर आ गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी को युवाओं या देश की शिक्षा प्रणाली या रोगार के बारे में बात नहीं करना, उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए। इन्हें युवाओं या देश के कुछ लेना-देना नहीं है।
दिपके ने कहा कि बीजेपी में बलात्कारियों और क्रिमिनल का ही स्वागत होता है। उनकी ही पूछ होती है। सेंगर को देखिए बीजेपी विधायक था।शिक्षा मंत्री को देखिए. यह बलात्कारियों के जेल से छूटने पर उनके स्वागत को सही ठहराते है। यह देश की शिक्षा तय करेंगे। देश में युवाओं उनकी शिक्षा रोजगार या देश से मुद्दे के लिए सिर्फ विपक्ष को ही नहीं बल्कि पूरे देश को एकजुट होने की जरूरत है। जो युवाओं, शिक्षा और देश से जुड़े मुद्दे के साथ खड़ा है। हम (CJP) उसके साथ हैं।
राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने बलात्कारियों के स्वागत व छात्रों पर पेलेट गन के इस्तेमाल को भी मुद्दा बनाया। दिपके ने कहा कि अमित शाह की जानकारी के बिना पेलेट गन नहीं चली होगी। उन्होंने कहा कि मुझसे राहुल गांधी का बयान सही लगता है। दिल्ली पुलिस अमित शाह जी के under में है। pellet gun छात्रों पर बिना उनके जानकारी के बच्चों पर नहीं चलाई गई होगी। यह सरकार तो बच्चों पर AK 47 फायर करती है। ellet gun के इस्तेमाल से छात्रों की आंखों की रोशनी चली गई। वो हॉस्पिटल में एडमिट है। अगर pellet गन बिना अमित शाह के जानकारी के चलाई गई, तो वो किस बात के गृहमंत्री या चाणक्य है?
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


